
सड़क पर पैदल जा रही थीं दो महिलाएं, पीछे से आ रही बस ने दोनों को मारी टक्कर, हादसा CCTV में कैद
AajTak
गुजरात के अरावली जिले के मोडासा में दर्दनाक सड़क हादसा कैमरे में कैद हुआ. यहां स्वागत गांव के पास दिशा-बोडेली मार्ग पर चल रही राज्य परिवहन (ST) बस ने दो पैदल चल रही महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गुजरात के अरावली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा मोडासा के पास स्वागत गांव के सामने हुआ. यहां दिशा से बोडेली की ओर जा रही राज्य परिवहन (ST) बस ने पीछे से आकर पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दी. यह पूरा हादसा पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया है.
जानकारी के अनुसार, घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से आ रही ST बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और कुछ देर तक वहीं बेसुध पड़ी रहीं. इसके बाद जब लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को कॉल किया. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया.
यहां देखें Video
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. बस की गति काफी तेज थी और चालक ने ब्रेक लगाने में देरी कर दी, जिससे महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं. फिलहाल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: UP: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट
घटना के बारे में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. हादसे के बाद सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस अधिकारियों ने CCTV फुटेज जब्त कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






