
सऊदी अरब को मिला 'सफेद सोना', क्राउन प्रिंस MBS के इस सपने को लगे पंख!
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयास में है. इसी क्रम में सऊदी अरब को कामयाबी हाथ लगी है, तेल कंपनी अरामको के ऑयल फील्ड से पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिथियम निकाला जा रहा है. यह सऊदी की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है.
तेल और गैस पर आधारित सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए किंगडम के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक नया रास्ता ढूंढ निकाला है. सऊदी अरब को हाल ही में समुद्र के पास अपने ऑयल फील्ड में लिथियम का भंडार मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब की सरकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी सऊदी अरामको ने अपने एक तेल क्षेत्र से पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिथियम निकाला है.
सऊदी अरब के खनन मामलों के उप मंत्री खालिद बिन सालेह अल-मुदैफर ने घोषणा की है कि उनका देश जल्द ही लिथियम के खनन को बढ़ावा देने के लिए एक कमर्शियल पायलट प्रोग्राम शुरू करेगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए सऊदी मंत्री ने बताया कि किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से शुरू किए गए एक स्टार्टअप Lithium Infinity जिसे Lihytech के नाम से भी जाना जाता है, लिथियम निकालने के प्रोजेक्ट को लीड करेगी. ये स्टार्टअप सऊदी की खनन कंपनी Ma'aden और अरामको के सहयोग से लिथियम निकालेगी.
मंत्री ने कहा, 'किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विकसित अपनी नई तकनीक के जरिए लिथियम निकाला जा रहा है और यह काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. हम ऑयल फील्ड में एक कमर्शियल पायलट बना रहे हैं. ताकि ऑयल फील्ड से निकलने वाले नमकीन पानी को लगातार कमर्शियल पायलट में डाला जाता रहे.' सऊदी इसी नमकीन पानी से लिथियम निकाल रहा है.
लिथियम आज किसी भी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों, लैपटॉप और स्मार्टफोन की बैटरियों में मुख्य रूप से लिथियम का ही इस्तेमाल किया जाता है. सऊदी अरब के मंत्री ने कहा कि ऑयल फील्ड से निकलने वाले खारे पानी से लिथियम निकालने की लागत नमक के मैदानों से लिथियम निकालने की पारंपरिक विधि की तुलना में अधिक है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर लिथियम की कीमतें बढ़ती हैं तो यह प्रोजेक्ट जल्द ही फायदा देने लगेगा.
अरामको ने बताया कि वो हमेशा से ही लिथियम में रुचि रखती रही है. तेल कंपनी ने कहा कि वो अपने ऑयल फील्ड में लिथियम की मौजूदगी और उसे निकालने को लेकर मूल्यांकन कर रही है.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







