
श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट कर्मियों पर हमला मामले में सेना ने जारी किया बयान, जांच में सहयोग का किया वादा
AajTak
26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक सैन्यकर्मी और एयरलाइन स्टाफ के बीच कथित विवाद पर रविवार को भारतीय सेना के संज्ञान लिया है. भारतीय सेना बयान जारी कर कहा कि सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है. मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है.
भारतीय सेना ने 26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक अधिकारी और स्पाइसजेट एयरलान के कर्मचारियों के बीच हुई कथित तौर पर झड़प मामले में बयान जारी किया है.
रविवार को जारी किए बयान में भारतीय सेना (PRO (डिफेंस), श्रीनगर) ने कहा, वह उच्चतम अनुशासन और आचरण के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है. सेना ने इस मामले की जांच में स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का वादा किया है.
स्पाइसजेट के अनुसार, ये घटना 26 जुलाई 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट SG-386 के बोर्डिंग गेट पर हुई. एक वरिष्ठ सेना अधिकारी, जिनकी पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुलमर्ग में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात हैं, ने कथित तौर पर चार स्पाइसजेट कर्मचारियों पर हमला किया. ये विवाद तब शुरू हुआ, जब अधिकारी अपने साथ 16 किलोग्राम का केबिन बैगेज लेकर आए जो कि 7 किलोग्राम की अनुमति सीमा से दोगुना था.
बोर्डिंग गेट पर हुई झड़प
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने अधिकारी को विनम्रतापूर्वक अतिरिक्त बैगेज के लिए लागू शुल्क देने को कहा, लेकिन उन्होंने इसका भुगतान करने से इनकार कर दिया और बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए जबरन एयरोब्रिज में प्रवेश कर गए जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का साफ तौर पर उल्लंघन था. इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक अधिकारी ने उन्हें बोर्डिंग गेट पर वापस लाया. यहीं पर स्थिति और बिगड़ गई, जब सेना अधिकारी ने कथित तौर पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए चार स्पाइसजेट कर्मचारियों पर हमला कर दिया.
हमले में कर्मचारियों को आई गंभीर चोटें

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






