
श्रीनगर : आतंकी हमले में घायल ढाबा मालिक के बेटे की मौत, 10 दिनों से अस्पताल में चल रहा था इलाज
NDTV India
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने उसे नजदीक से गोली मारी थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस हमले की जिम्मेदारी ‘मुस्लिम जांबाज फोर्स’ ने ली है.
आतंकवादियों के हमले में गोली लगने से घायल हुए लोकप्रिय कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की यहां रविवार को मौत हो गई. आतंकवादियों ने ढाबा मालिक के बेटे आकाश मेहता को 17 फरवरी को गोली मारी थी. अधिकारियों ने बताया कि मेहता का पिछले 10 दिन से एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया.












