
शेख हसीना का प्रत्यर्पण बांग्लादेश सरकार की पहली प्राथमिकता, बोले मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव
AajTak
मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, शेख हसीना का प्रत्यर्पण बांग्लादेश सरकार की पहली प्राथमिकता है. हम अपनी कोशिशों को जारी रखेंगे, ताकि उन पर व्यक्तिगत रूप से मुकदमा चलाया जा सके. उन्होंने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट से पता चला है हसीना ने अपने कार्यकाल के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध किए थे.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत से प्रत्यर्पण ढाका की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने मीडिया ब्रीफिंग में ये बातें कहीं हैं.
उन्होंने कहा कि हसीना को प्रत्यर्पित करने के अपनी कोशिशों को जारी रखेगा ताकि उन पर व्यक्तिगत रूप से मुकदमा चलाया जा सके. ये अंतरिम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि यह बांग्लादेश के लोगों और राजनीतिक दलों पर निर्भर है कि वे तय करें कि उनकी "फासीवादी" अवामी लीग राजनीति जारी रख पाएगी या नहीं, लेकिन हत्याओं, जबरन गायब किए जाने और अन्य गलत कामों में कथित रूप से शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.
फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट का किया जिक्र
प्रवक्ता ने कहा कि पिछले हफ्ते जारी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के कार्यालय की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट से पता चला है कि हसीना ने अपने कार्यकाल के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध किए थे.
सरकारी बांग्लादेश संगबाद संस्था (बीएसएस) ने उनके हवाले से कहा, 'संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट और अधिकार ग्रुप की कुछ रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद हसीना को बांग्लादेश वापस लाने के लिए भारत पर दबाव डाला गया है.'

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







