
शादी के 20वें दिन दुल्हन ने प्रेमी संग रहने की मांगी इजाजत, दूल्हे ने दी परमिशन फिर...
AajTak
एक दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. इसके पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है. दरअसल, दुल्हन ने अपने पति को बताया था कि उसका प्रेमी है और वो उसी के साथ रहेगी. यह सुनकर पति ने तो परमिशन दे दी, लेकिन घर से निकली दुल्हन को लोगों ने पकड़ लिया...
यूं तो शादी विवाह से जुड़ी कई घटनाएं आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. मगर, झारखंड के पलामू से शादी से जुड़ी एक और रोचक कहानी सामने आई है. यहां एक दूल्हे ने शादी के 20वें दिन दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. आखिर दूल्हे ने ऐसा फैसला क्यों लिया? इसके पीछे भी हैरान कर देने वाली वजह है.
दरअसल, शादी के बाद से दुल्हन शांत और अकेली रहती थी. वो किसी से ज्यादा मिलती भी नहीं थी. मगर, चुपके-चुपके अपने प्रेमी से रोज बात करती थी. ये बात दूल्हे को पता चल गई. वो ये भी जान गया कि पिता का मान रखने के लिए लड़की ने शादी तो कर ली, पर वो खुश नहीं है.
इसी बीच, शादी के 20वें दिन वो ससुराल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग रही थी. तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों को पकड़कर थाने ले गए. इसके बाद जानकारी मिलने पर दूल्हा भी मौके पर पहुंचा और उसने सबको चौंकाते हुए अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ उसके बॉयफ्रेंड के हाथ में सौंप दिया. उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उससे परमिशन लेकर ही पत्नी घर से निकली थी.
शादी के कुछ दिनों बाद ही पता चली ये बात
यह पूरा मामला पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत बीचकिला गांव का है. यहां सनोज कुमार सिंह की शादी 10 मई को प्रियंका के साथ धूमधाम से हुई थी. इसके कुछ ही दिनों बाद सनोज को पता चला कि प्रियंका का उसके गांव के ही युवक जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में हैं, मगर जाति अलग होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












