
शादी के चार साल बाद पिता बनेंगे राजकुमार राव, कब होगी डिलीवरी? पत्नी बोलीं- बेबी आने वाला है...
AajTak
पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी पर खुलकर बात की और बताया कि इस साल की दिवाली उनके लिए बेहद खास है. एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि वो जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
एक्टर राजकुमार राव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं. वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी नाम बटोर रहे हैं. पिछला साल उनके लिए बेहद खास था. ये साल भी एक्टर के लिए काफी खुशियां लेकर आने वाला है. उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं और किसी भी दिन अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं पत्रलेखा?
पत्रलेखा और राजकुमार के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास है. एक्ट्रेस काफी खुश हैं. हाल ही में HT संग बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी में आए बदलाव और प्रेग्नेंसी जर्नी पर बात की है. पत्रलेखा ने कहा, 'हम बहुत एक्साइटेड हैं. सबसे पहले बच्चा आने वाला है और साथ ही प्रोफेशनल फील्ड में हमारा पहला प्रोडक्शन कुछ महीनों में रिलीज होने वाला है. हम अपनी दूसरी फिल्म की एडिटिंग भी कर रहे हैं. इसलिए बहुत कुछ हो रहा है और ये एक रोमांचक दौर है.'
'इस साल मेरे लिए प्रेग्नेंट होना एक नई उम्मीद लेकर आया है. ये वाकई एक बहुत ही अजीब जर्नी होती है. ये मुश्किल होता है क्योंकि शारीरिक रूप से आप अलग दिखते हैं. इन नौ महीनों में आपका शरीर बदल जाता है. ये थोड़ा भारी भी हो सकता है क्योंकि आपके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने वाला है.'
दिवाली का त्योहार कैसे मनाएंगे राजकुमार-पत्रलेखा?
पत्रलेखा ने आगे दिवाली का त्योहार अपने पति राजकुमार राव के साथ मनाने पर कहा, 'मुझे अब ऐसा नहीं लगता कि सिर्फ हम दोनों ही हैं, क्योंकि बच्चा तो बस आने ही वाला है. राज (राजकुमार) और मैं काफी आध्यात्मिक हैं. जब से हमारी शादी हुई है, हम हर साल दिवाली की पूजा जरूर करते हैं. राज अपने मंदिर को लेकर भी काफी ध्यान रखते हैं. उन्हें ये बहुत पसंद है, क्योंकि यहीं वो सबसे ज्यादा ध्यान लगाते हैं. वो पूरी जगह खुद साफ करते हैं. कभी पंडित जी आते हैं, तो कभी राज भी पूजा करते हैं.'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










