
'शांति की विनाशक', चीन के बाद अब उत्तर कोरिया भी US स्पीकर पर भड़का
AajTak
अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने हाल ही में ताइवान का दौरा किया था. नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन भड़क गया था. अब उत्तर कोरिया की प्रतिक्रिया आई है. भड़के उत्तर कोरिया ने नैंसी पेलोसी को अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए विनाशक बताया है.
अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने हाल ही में ताइवान का दौरा किया था. नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. चीन ने सैन्य कार्रवाई तक की धमकी दे डाली थी. अब इसे लेकर उत्तर कोरिया भी भड़क गया है. उत्तर कोरिया ने नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे की निंदा की है. उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जो योंग सैम ने अपने बयान में कहा है कि नैंसी पेलोसी वैश्विक शांति और स्थिरता का सबसे बड़ा विनाशक हैं. उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साथ ही अमेरिका को चेतावनी भी दी है.
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तल्ख लहजे में कहा है कि नैंसी पेलोसी जहां भी गईं और जो भी परेशानियां उत्पन्न कीं, इन सबके लिए अमेरिका को नतीजे भुगतने होंगे.
वहीं, यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन अभी भी भड़का हुआ है. पेलोसी तो ताइवान से वापस लौट चुकी हैं लेकिन चीन का एक्शन और प्रतिबंध का सिलसिला अभी थमा नहीं हैं. चीन ने अमेरिका संग कई क्षेत्रों में रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ पेलोसी और उनके परिवार के सदस्यों पर भी कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.
पेलोसी के साथ-साथ चीन ने अमेरिका से भी कई संबंध खत्म करने की बात कही है. चीन ने जलवायु परिवर्तन, सैन्य संबंध के साथ-साथ एंटी-ड्रग्स अभियानों पर यूएस से संबंध या तो खत्म कर लिए हैं या फिर उनको निलंबित कर दिया है. चीन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक -
- चीन-यूएस थियेटर कमांडर बातचीत रद्द की गई - चीन-यूएस नौसेना परामर्शी समझौता रद्द किया गया - यूएस-चीन डिफेंस पॉलिसी कॉर्गिनेशन बातचीत रद्द हुई - अवैध अप्रवासियों का प्रत्यावर्तन करने पर होने वाली बातचीत सस्पेंड - क्रिमिनल मेटर्स पर होने वाली मीटिंग सस्पेंड - अंतरराष्ट्रीय क्राइम पर होने वाली बैठक सस्पेंड - मादक द्रव्य रोधी अभियान सस्पेंड

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








