
शराब देने से इनकार करने पर किया था सेल्समैन का मर्डर, अब एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया आरोपी
AajTak
नोएडा पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 31 मार्च को आधी रात के आसपास ग्रेटर नोएडा के न्यू हैबतपुर गांव में शराब बेचने से इनकार करने पर एक शराब विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी की पहचान मेरठ के मूल निवासी नाजिम के रूप में हुई है.
यूपी के नोएडा में शराब देने से इनकार करने पर सेल्समैन की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान 23 वर्षीय आरोपी को नोएडा के पास गोली लगने से घायल हो गया था. आरोपी की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था.
नोएडा पुलिस के अनुसार, उसने और अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 31 मार्च को आधी रात के आसपास ग्रेटर नोएडा के न्यू हैबतपुर गांव में शराब बेचने से इनकार करने पर एक शराब विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी की पहचान मेरठ के मूल निवासी नाजिम के रूप में हुई है, जिसे सोमवार देर रात बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र में एक मूर्ति चौक के पास मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया.
पुलिस अधिकारी ने इस सिलसिले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पुलिस एक चौकी पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए भाग गया. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.
पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) सुनीति ने बताया कि नाजिम के पास से कुछ गोला-बारूद के साथ एक अवैध बंदूक जब्त की गई है. उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है. आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
डीसीपी ने बताया कि 31 मार्च को हैबतपुर गांव में शराब सेल्समैन की हत्या के मामले में आरोपी का नाम सामने आया था, जिसके लिए बिसरख पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी. शराब सेल्समैन की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






