
शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल ने उठाई कार्यवाही पर रोक की मांग, हाईकोर्ट का ED को नोटिस
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ED को नोटिस जारी किया है. ED की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है.
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. केजरीवाल ने अपने ऊपर चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ED को नोटिस जारी किया है. ED की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है.
केजरीवाल की ओर से दी गई ये दलील
अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि छठी सप्लीमेंट्री चार्जशीट और 7 वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट एक ही जैसी हैं. उसमें कुछ भी नया नहीं है. गवाहों के बयान भी वही हैं जो पहले की चार्जशीट में हैं. वहीं, केजरीवाल के वकील ने कहा कि बिना सेक्शन के ट्रायल कोर्ट कैसे मामले में सुनवाई कर सकती है. दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले पर 20 दिसंबर को अगली सुनवाई करेगा.
यह भी पढ़ें: कैलाश गहलोत का आम आदमी पार्टी छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए कितना बड़ा मौका ?
क्या है दिल्ली का कथित शराब घोटाला?
17 नवंबर 2021 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 को लागू किया. नई पॉलिसी के तहत, शराब कारोबार से सरकार बाहर आ गई और पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गईं. दिल्ली सरकार का दावा था कि नई शराब नीति से माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












