
शख्स को 20 साल से नहीं आई थी डकार, अब जाकर हुआ इस बीमारी का इलाज
Zee News
ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स को अजीब बीमारी के चलते 20 सालों तक डकार नहीं आई. उसने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब जाकर उसे अपनी बीमारी का इलाज मिल सका है. शख्स को उम्मीद है कि अब उसकी जिंदगी सामान्य हो सकेगी.
लंदन: डकार (Burp) आना आम बात है. कभी-कभी जब डकार नहीं आती तो बेचैनी होने लगती है, लेकिन ब्रिटेन (Britain) में रहने वाले एक शख्स के साथ पिछले 20 सालों से ऐसा हो रहा था. यानी उसे लगभग दो दशक से डकार नहीं आई थी. हालांकि, अब शख्स ने अपनी इस बीमारी का ट्रीटमेंट करवाया है और उम्मीद है उसकी जिंदगी आम लोगों की तरह हो सकेगी.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड (England) के ग्रिम्स्बी (Grimsby) निवासी 35 वर्षीय फिल ब्राउन (Phil Brown) को एक अजीबोगरीब बीमारी (Weird Disease) से पीड़ित थे. पिछले 20 सालों में उन्हें एक भी डकार नहीं आई थी. इस वजह से उन्हें काफी मुश्किल भी होती थी. ब्राउन ने बताया कि जब वो युवा थे तब उन्हें डकार आती थी, मगर फिर अचानक से आना बंद हो गई और पिछले 20 सालों में उन्हें एक भी डकार नहीं आई.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



