
'वो शराबी है, मेरी बेटी को मारता था', दुबई में भारतीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
अथुल्या, कोल्लम के रहने वाले राजशेखरन पिल्लई और तुलसीबाई की बेटी थी. वह एक छोटी बच्ची की मां भी थी. उसके पिता ने आरोप लगाया कि सतीश शराबी है और अक्सर हिंसक हो जाता था. राजशेखरन ने कहा, 'एक बार जब उसने बेटी को मारा था, मैं उसे वापस लाने की सोच रहा था. लेकिन वह माफी मांग लेता था और अथुल्या उसे माफ कर देती थी.'
केरल पुलिस ने 29 वर्षीय अथुल्या की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति सतीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. अथुल्या का शव शनिवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उनके फ्लैट से बरामद किया गया था. अथुल्या की मां की शिकायत के अनुसार, सतीश ने 18 और 19 जुलाई के बीच उसे गला दबाकर मारा, पेट पर लात मारी और उसके सिर पर थाली से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
परिवार का आरोप है कि 2014 में शादी के समय एक बाइक और 43 सोवरेन (344 ग्राम) सोना देने के बावजूद सतीश और उसके परिवार की दहेज की मांगें लगातार जारी रहीं और अथुल्या को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, पांच जिलों में 571 लोग Nipah कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल किए गए
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
अथुल्या, कोल्लम के रहने वाले राजशेखरन पिल्लई और तुलसीबाई की बेटी थी. वह एक छोटी बच्ची की मां भी थी. उसके पिता ने आरोप लगाया कि सतीश शराबी है और अक्सर हिंसक हो जाता था. राजशेखरन ने कहा, 'एक बार जब उसने बेटी को मारा था, मैं उसे वापस लाने की सोच रहा था. लेकिन वह माफी मांग लेता था और अथुल्या उसे माफ कर देती थी.'
दुबई में मीडिया से बात करते हुए सतीश ने किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया और कहा कि वह भी जानना चाहता है कि आखिर अथुल्या के साथ क्या हुआ. उसने यह भी कहा कि वह नहीं मानता कि अथुल्या ने आत्महत्या की है.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







