
...वो दौर, जब चॉकलेट के बदले खरीद सकते थे बाजार की सबसे कीमती चीज
AajTak
Chocolate Day: सेंट्रल अमेरिका में एक ऐसा भी समय था, जब लोग कोकोआ बीन्स देकर दुकानों से सामान खरीदा करते. अगर किसी को एक टर्की चाहिए, जो कि 20 से 25 किलो का होता है, तो बदले में सिर्फ 2 सौ कोकोआ बीन्स देनी होती थी और भारी-भरकम पक्षी मिल जाता था. तब कोकोआ बीन्स से चॉकलेट नहीं बनती थी, बल्कि उसे शर्बत या सूप की तरह पिया जाता था.
चॉकलेट में ट्रिप्टोफेन होता है. ये एक तरह का अमीनो एसिड है, जो ब्रेन तक पहुंचकर सेरोटोनिन पैदा करता है. यानी फील-गुड केमिकल. यही वजह है कि कैसा भी मूड हो, चॉकलेट खाने के बाद थोड़ा तो सुधरता ही है. यहां तक कि इसे दर्दनिवारक की तरह भी देखा जाता है. आज दुनियाभर में लोग चॉकलेट डे मना रहे हैं, लेकिन हजारों साल पहले अपने कच्चे फॉर्म में भी चॉकलेट खूब पसंद की जाती थी. आज की चॉकलेट का छोटा बार भी उस समय गोल्ड जितना कीमती हुआ करता था.
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञानी और माया सभ्यता के जानकार डेविड डेनियल ने दावा किया था कि उस समय में कोकोआ बीन्स किसी करेंसी से कम नहीं थीं. शुरुआत में ये बार्टर सिस्टम के तहत काम करतीं. जैसे कोई सामान लेने के लिए बदले में कोकोआ बीन्स दे देना. बाद में 16वीं सदी के दौरान यूरोपियन मालिक खुश होने पर अपने गुलामों को ये बीन्स देने लगे ताकि बदले में वे अपनी मनपसंद चीज खरीद सकें.
क्या है माया सभ्यता? माया सभ्यता वर्तमान मैक्सिको और सेंट्रल अमेरिका की एक महत्वपूर्ण सभ्यता थी, जिसकी शुरुआत 1500 ईस्वी पूर्व से मानी जाती है. इसमें बीच के समय को क्लासिक पीरियड कहा जाता है, जिसमें सभ्यता का विकास चरम पर था. इस दौरान ज्योतिष, खगोल, गणित और व्यापार में भी बढ़त होने लगी. मैक्सिको इसका केंद्र था और ग्वाटेमाला, होंडुरास और यूकाटन में भी ये सभ्यता फैली हुई थी.
मिले कोकोआ के उपयोग के प्रमाण सिन्धु घाटी और मिस्र की सभ्यताओं की तरह ही इस सभ्यता की भी बहुत सी अनसुलझी बातें हैं, जिनपर एंथ्रोपोलॉजिस्ट काम कर रहे हैं. इसी क्रम में ये पता लगा कि उस दौरान भी चॉकलेट के कच्चे माल यानी कोकोआ बीन्स का भरपूर उपयोग होता था. मैक्सिको में मिले म्यूरल्स, सिरेमिक पेंटिंग और नक्काशियों में इस बात के प्रमाण दिखे.
खुशी और यौन ताकत से था संबंध माया के समय में लोग चॉकलेट को बार या कैंडी की तरह नहीं खाते थे, बल्कि पीते थे. आमतौर पर ये सूप या शोरबे के रूप में होता. इसे चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर गर्म या गुनगुना पिया जाता. इस सूप को यौन ताकत बढ़ाने वाला माना जाता था. ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसे आज चॉकलेट को हैप्पीनेस से जोड़ा जाता है. कोकोआ बीन्स से बना पेय तब एफ्रोडिजिएक फूड की श्रेणी में आता. मतलब खाने की वो चीज, जिससे यौन इच्छा या ताकत बढ़ती है. हालांकि इस समय तक भी कोकोआ करेंसी की तरह काम नहीं आती थी.
नवजात बच्चों के सिर पर फूलों के साथ मिलाकर कोकोआ बीन्स का लेप लगाया जाता ताकि उसकी खुशबू से बच्चे की सारी इंद्रियां खुल जाएं. ये खुशबू से बच्चे का पहला परिचय होता. बड़े पारिवारिक मौकों पर भी इसे पवित्र और कीमती चीज की तरह केंद्र में रखा जाता. आम ढंग से समझें तो माया सिविलाइजेशन के दौरान कोकोआ का वही महत्व था, जो हमारे लिए हल्दी का है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








