
वो केमिकल जो MDH-एवरेस्ट के मसालों में पाया गया, जानें- कैसे बढ़ाता है कैंसर का खतरा
AajTak
भारत की दो बड़ी मसाला कंपनियां- एमडीएच और एवरेस्ट सवालों के घेरे में आ गई हैं. हॉन्गकॉन्ग ने इन दोनों कंपनियों के कुछ मसालों को बैन कर दिया है. इनमें कथित तौर से एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा पाई गई है. एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
'असली मसाले सच, सच... MDH... MDH...', 'टेस्ट में बेस्ट... मम्मी और Everest...' मसाले बनाने वाली ये दोनों ही कंपनियां अब जांच के दायरे में आ गईं हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने एमडीएच और एवरेस्ट समेत सभी मसाला कंपनियों के प्रोडक्ट्स के सैम्पल मांगे हैं. ये सारा एक्शन हॉन्गकॉन्ग में एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसालों पर बैन लगाने के बाद लिया गया है. हॉन्गकॉन्ग के अलावा सिंगापुर ने भी एमडीएच के मसालों का ऑर्डर रोक दिया है.
बताया जा रहा है कि हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर की कार्रवाई के बाद अब FSSAI ने देश की सभी मसाला कंपनियों से उनके प्रोडक्ट्स के सैम्पल मांगे हैं. इन सैम्पल को अब जांचा जाएगा.
हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने ये कार्रवाई इसलिए की है, क्योंकि इन दोनों कंपनियों के कुछ मसालों में कथित तौर पर एक ऐसा खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे कैंसर हो सकता है.
क्या है पूरा मामला?
हॉन्गकॉन्ग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी (सीएफएस) को एमडीएच के तीन मसाला- मद्रास करी पाउडर, मिक्स्ड मसाला पाउडर और सांभर मसाला और एवरेस्ट के फिश करी मसाला में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा मिली थी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






