
विवाद के बीच क्या पठान की रिलीज टालेंगे Shah Rukh Khan? फैन के सवाल का दिया ऐसा जवाब, हर तरफ हो रही चर्चा
AajTak
शाहरुख के मजेदार अंदाज के तो फैंस हमेशा से ही दीवाने रहे हैं. वो जब भी #AskSRK सेशन करते हैं, उनके दिलचस्प जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. शाहरुख ने अपने खास स्टाइल में फैंस के सवालों के जवाब दिए, उन्होंने ये भी बताया कि वो पठान को पोस्टपोन करेंगे या नहीं.
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म पर चल रहे विवादों के बीच किंग खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पठान को पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट भी कर डाली. इसका किंग खान ने जो जवाब दिया, वो वायरल हो रहा है.
क्या पठान पोस्टपोन करेंगे शाहरुख?
शाहरुख के मजेदार अंदाज के तो फैंस हमेशा से ही दीवाने रहे हैं. वो जब भी #AskSRK सेशन करते हैं, उनके दिलचस्प जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. शाहरुख ने अपने खास स्टाइल में फैंस के सवालों के जवाब दिए.
#AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने मजेदार कारण बताते हुए शाहरुख से उनकी फिल्म पठान पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट कर डाली. यूजर ने किंग खान से कहा- 'सर 25 जनवरी को मेरी शादी है. प्लीज क्या आप पठान को 26 जनवरी तक के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं. ये बहुत अच्छा होगा. थैंक्यू.' अब फैन के इस दिलचस्प सवाल का बॉलीवुड के बादशाह ने भी इतना सॉलिड जवाब दिया, जिसे जानकर आप SRK के फैन हो जाएंगे.
शाहरुख ने कहा- तुम शादी 26 को कर लो ( रिपब्लिक डे परेड के बाद). छुट्टी भी है उस दिन. शाहरुख के इस जवाब को देखकर फैंस उनके एक बार फिर मुरीद हो गए. सोशल मीडिया पर हर तरफ किंग खान ही छाए हुए हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











