
'लोग वोदका पीकर मर रहे हैं, आपका बेटा तो देश के लिए शहीद हुआ है', नाराज सैनिकों के परिवार से बोले पुतिन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग में शामिल हुए सैनिकों के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उन लोगों को सांत्वना भी दी और उनसे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. यूक्रेन में नौ महीने से जारी जंग पर अब सैनिकों के परिवार भी अपनी नाराजगी जताने लगे हैं. यही वजह है कि पुतिन ने मॉस्को में कई जवानों के परिवारों से मुलाकात की.
रूस और यूक्रेन में खूनी जंग नौ महीने से जारी है. इसी बीच शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 17 रूसी सैनिकों के परिवार के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान पुतिन ने शहीद हुए एक जवान की मां से कहा, "कुछ लोग वोदका से मर जाते हैं और उस पर किसी का ध्यान तक नहीं जाता है. लेकिन आपका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है."
पुतिन ने सांत्वना देते हुए कहा कि मैं आपका दर्द को समझ सकता हूं. संतान को खोने से बड़ा दर्द कुछ नहीं है.
मां की जिंदगी में बेटे की जगह कोई नहीं ले सकता सैनिकों की मांओं से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि हम आपके दर्द को समझ रहे हैं. एक मां की जिंदगी में उसके बेटे की जगह कोई नहीं ले सकता है. पुतिन ने इस मीटिंग में 17 सैनिकों की मांओं से मुलाकात की थी. पुतिन ने ये भी कहा कि मैं ही नहीं बल्कि पूरी सरकार दुख की इस घड़ी में आपके साथ है.
कुछ लोग वोदका पीकर मर जाते हैं हाल ही सेना में भर्ती किए गए रूसी सैनिकों की मांओं और पत्नियों ने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. इनमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनके बेटे और पतियों को बिना ट्रेनिंग दिए और खराब हथियार के साथ युद्ध में भेजा जा रहा है. कई महिलाएं ऐसे वीडियो शेयर कर राष्ट्रपति पुतिन से उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की अपील कर रही हैं.
पुतिन इस मुलाकात के जरिए युद्ध में भेजे गए सैनिकों और उनके परिवार को ये भरोसा दिलाना चाहते थे कि वो हर स्थिति में उनके साथ खड़े हैं.
हालांकि मुलाकात के दौरान पुतिन ने जंग में शहीद हुए एक सैनिक की मां से कहा, 'कुछ लोग वोदका पीकर मर जाते हैं और उन पर किसी का ध्यान तक नहीं जाता. लेकिन आपका बेटा देश के लिए लड़ा और शहीद हुआ है.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











