
लॉकडाउन में टीवी सीरियल देखकर 10 साल के लड़के ने लिख डाली बच्चों के लिए रामायण
NDTV India
आयुष ने कहा, मैंने रामायण में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया है, जैसे भगवान राम का 14 साल के लिए वनवास जाना, रावण द्वारा देवी सीता का अपहरण. मैंने भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने पर हुए स्वागत का भी वर्णन किया है. उन्होंने सभी लोगों से जीवन में नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए पढ़ने और लिखने की आदत डालने की अपील की है.
कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए देशभर में पिछले साल मार्च में लॉकडाउन (Lockdown) घोषित किया गया. लॉकडाउन में दर्शकों के लिए रामायण समेत कई सीरियलों का एक बार फिर प्रसारण शुरू किया गया. ओडिशा के 10 साल के एक बच्चे ने लॉकडाउन के दौरान टीवी पर नाटक देखकर फिर से रामायण लिख दी. उसने यह रामायण ओडिया भाषा में लिखी है. रामायण लिखने वाले आयुष कुमार खुंटिया ने इसे "पिलाका रामायण (बच्चों के लिए रामायण)" नाम दिया है. इसमें 104 पन्ने हैं.












