
लैंडस्लाड में ताश के पत्तों की तरह ढहा चीन का होंगकी ब्रिज, कुछ महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन- VIDEO
AajTak
चीन के सिचुआन प्रांत में कुछ महीने पहले यातायात के लिए खोला गया हांगकी पुल मंगलवार को विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गया. करीब 758 मीटर लंबे इस पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया.
चीन के सिचुआन प्रांत में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब हाल ही में खोला गया हांगकी पुल (Hongqi Bridge) विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आकर ताश के पत्तों की तरह ढह गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ी का हिस्सा खिसक कर नदी में समा रहा है, आसमान में धूल का गुबार उठा है और सेकंडों में पुल के खंभे एक के बाए एक टूटते चले गए. 758 मीटर लंबे इस पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया.
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था, जो चीन के मध्य भाग को तिब्बत से जोड़ता है. हादसा माएरकांग शहर के पास शुआंगजियांगकौ हाइड्रोपावर स्टेशन के निकट हुआ. वीडियो फुटेज में पहाड़ी का ढलान टूटकर नदी में समाता हुआ दिख रहा है. पहले मलबे से निकली धूल आसमान में उड़ती है, फिर जमीन पुल के नीचे से खिसक जाती है. पुल के खंभे एक-एक कर झुकते हैं और पूरा स्पैन नदी में गिरकर चूर-चूर हो जाता है.
NEW: 758-meter-long Hongqi bridge in the southwestern province of Sichuan, China collapses just months after opening. Construction on the Chinese bridge had finished earlier this year, according to Reuters. The collapse of the bridge was reportedly triggered by… pic.twitter.com/fyxMAW9JNN
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पुल के पास पहाड़ की ढलानों और सड़कों पर दरारें दिखीं, जिससे लैंडस्लाइड होने का संकेत मिल गया था. पुल को सोमवार दोपहर ही यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. समय रहते सतर्कता बरती गई, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खड़ी पहाड़ी ढलानों की पकड़ कमजोर होने के कारण भूस्खलन हुआ. बारिश और भूकंपीय गतिविधियों ने मिट्टी को ढीला कर दिया था. सिचुआन रोड एंड ब्रिज ग्रुप द्वारा निर्मित यह पुल इसी साल पूरा हुआ था और हाल ही में यातायात के लिए खोला गया था.
नदी में लैंडस्लाइड और पुल का मलबा फैल गया है, जिससे जल प्रवाह प्रभावित हो सकता है. अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है. विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बीच जियोलॉजिकल जोखिमों का आकलन जरूरी है. सिचुआन में पहले भी भूस्खलन से पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. होंगकी पुल की लागत करीब 1.2 अरब युआन बताई जा रही है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









