
लूट के इरादे से किया था पड़ोसी परिवार का खात्मा, ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार
AajTak
पालघर पुलिस के मुताबिक, एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मंगलवार को दी. वाडा पुलिस के इंस्पेक्टर दत्ताराय किंद्रे ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान सायबा बेगम अंसारी के तौर पर हुई है.
Palghar Triple Murder Case Disclosure: महाराष्ट्र के पालघर जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. जो मुख्य आरोपी की पत्नी है. उसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से की गई है.
पालघर पुलिस के मुताबिक, एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मंगलवार को दी. वाडा पुलिस के इंस्पेक्टर दत्ताराय किंद्रे ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान सायबा बेगम अंसारी के तौर पर हुई है.
इंस्पेक्टर किंद्रे ने बताया कि सायबा बेगम इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी आरिफ अंसारी की पत्नी है. असल में पिछले महीने वाडा तहसील के नेहरोली में हुए ट्रिपल मर्डर केस के लिए 15 सितंबर को उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.
आपको बता दें कि 30 अगस्त को वाडा तहसील के नेहरोली में मौजूद एक मकान में मुकुंद बेचरदास राठौड़ (75), उनकी पत्नी कंचन (72) और उनकी बेटी संगीता (52) की लाशें मिली थीं. इसके बाद पीड़ित परिवार का पूर्व पड़ोसी आरिफ उत्तर प्रदेश के मेजा गांव से पकड़ा गया था. उसी ने पीड़ित परिवार को लूटने के इरादे से 17 अगस्त को इस ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरिफ अंसारी ने खुलासा किया कि उसे हत्याओं में उसके शामिल होने के बारे में पता था, जिसके बाद उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया.
इंस्पेक्टर किंड्रे ने बताया कि वारदात के दिन आरिफ खून से सने कपड़ों और हाथों के साथ घर लौटा था. जब सायबा ने उससे पूछताछ की, तो उसने हत्याओं की बात स्वीकार कर ली थी और फिर उसने सबूत मिटाने के लिए मौका-ए-वारदात में घुसने में उसकी मदद की थी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






