
लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक तनाव... ऐसे समय में भारत क्यों आ रहे चीन के रक्षा मंत्री?
AajTak
चीन सरकार ने जारी बयान में बताया कि रक्षा मंत्री जनरल ली इस हफ्ते भारत के दौरे पर होंगे. इस दौरान वह एससीओ की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. साथ में वह अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से भी चर्चा कर सकते हैं. चीनी रक्षामंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, हाल ही में जब पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 18वें दौर की वार्ता हुई.
भारत में 27 और 28 अप्रैल को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक होने जा रही है. चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू (Li Shangfu) इस बैठक में हिस्सा लेंगे. इसे लेकर चीन की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
चीन सरकार ने मंगलवार को बताया कि रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू इस हफ्ते भारत के दौरे पर होंगे. भारत के निमंत्रण पर चीन के स्टेट काउंसिलर और रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे. साथ में वह अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से भी चर्चा कर सकते हैं.
बयान में कहा गया कि इस बैठक के दौरान जनरल ली सम्मेलन को संबोधित करेंगे और संबंधित देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान रक्षा और सुरक्षा सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा की जाएगी.
ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि इससे पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से जारी गतिरोध का भी अंत हो सकता है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास बढ़ गई थी.
बता दें कि चीनी रक्षामंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, हाल ही में जब पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव को लेकर दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 18वें दौर की वार्ता हुई है.
भारत और चीन के बीच 18वें दौर की बैठक

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









