
'लगान' वाले गांव में 25 साल बाद वापस लौटे आमिर खान, ये थी खास वजह
AajTak
सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को अपने यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज: जनता का थिएटर' पर रिलीज किया है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए एक्टर एक ऐसे गांव में गए जहां से उनका गेहरा नाता जुड़ा है.
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' करीब डेढ़ महीने थिएटर में लगने के बाद आज यूट्यूब पर रिलीज हुई है. उनके फैंस इस मौके का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे. कुछ दिनों से सुपरस्टार अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट भी कर रहे हैं. अब वो अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक ऐसे गांव में गए जहां से उनका बेहद गेहरा नाता रहा है.
किस गांव में गए थे आमिर खान?
साल 2001 में आमिर की फिल्म 'लगान' रिलीज हुई थी जिसे वर्ल्डवाइड बहुत तारीफ मिली थी. उनकी फिल्म ऑस्कर्स के लिए भी नॉमिनेट हुई थी. एक्टर की फिल्म गुजरात के भुज के पास एक गांव कुनारिया में शूट की गई थी. अब आमिर इसी गांव में करीब 25 सालों के बाद दोबारा गए. उन्होंने पूरे गांव वालों के लिए अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी.
क्यों 'लगान' वाले गांव में गए थे आमिर खान?
आमिर अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच लेकर जाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 'लगान' वाले गांव में रखने का फैसला किया ताकि वो सिनेमा को ज्यादा लोगों के करीब पहुंचा सकें. आमिर ने 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब पर भी इसी कारण से रिलीज किया था.
कुनारिया गांव को लोग 'लगान' फिल्म के लिए ही याद रखते हैं. गांव वालों ने भी आमिर का स्वागत धूमधाम से करने की तैयारी की थी. बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक्टर के यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज: जनता का थिएटर' पर रिलीज हुई है. ऑडियंस उनकी फिल्म को सिर्फ 100 रुपये में एक बार देख सकती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










