
लगभग 60 लाख की आबादी वाले देश अल साल्वाडोर ने क्यों बनाई दुनिया की सबसे बड़ी जेल, अमेरिका भी भेज रहा अपने कैदी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन बगैर दस्तावेज के रहते लोगों को वापस उनके देश डिपोर्ट कर रहा है. साथ ही कई क्रिमिनल्स को अल-साल्वाडोर की एक जेल में भेजा जा रहा है. आतंकवादियों के लिए बनी इस जेल को दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक जेलों में रखा जाता रहा. अल साल्वाडोर एक छोटा-सा देश है, तो उसे इतने बड़े कैदखाने की जरूरत क्यों पड़ी? और अमेरिका अपने कैदी वहां क्यों भेज रहा है?
कुछ हफ्तों पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को निकाल-बाहर करना शुरू किया. साथ ही बहुत से लोग अल सल्वाडोर की जेल में भी भेजे जाने लगे. हाल में अमेरिकी सरकार ने स्वीकारा कि उन्होंने प्रशासनिक भूल में भी एक शख्स को कुख्यात जेल में भेज दिया. इसके बाद से ही साल्वाडोर के कैदखाने पर चर्चा हो रही है. हाई सिक्योरिटी टैररिस्ट प्रिजन में जो एक बार गया, उसके बाहर आने की गुंजाइश कम ही रहती है. संयुक्त राष्ट्र इसे ह्यूमन राइट्स का नर्क भी कह चुका.
साल्वाडोर कैसा देश है मध्य अमेरिकी देश को दुनिया के सबसे हिंसक मुल्कों में गिना जाता रहा. नब्बे के दशक में यहां क्राइम और खासकर गैंग कल्चर इतना बढ़ा कि सरकार तक लाचार थी. दो बड़े गैंग थे, जो पूरे साल्वाडोर को चला रहे थे. सड़कों पर हत्याएं और लूटपाट आम थी. हालात का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि कुछ साल पहले यहां हत्या की दर सबसे ज्यादा थी, जबकि देश खुद काफी छोटा है. यहां रोज औसतन 18 लोग मारे जाते थे. ये गैंग से जुड़े नहीं, बल्कि आम लोग भी हो सकते थे, जो गलती से घटनास्थल पर मौजूद थे.
कुछ साल पहले बदला माहौल
देश की सुरक्षा एजेंसियां भी इसके सामने बेबस थीं लेकिन कोई कुछ कर नहीं पा रहा था. साल 2019 में एक नायिब बुकेले की सरकार आई. राष्ट्रपति बनने से पहले ही उन्होंने अपराध को खत्म करने का वादा किया था. आते ही वे इस काम में लग गए. साल 2022 में जब गैंग्स ज्यादा आक्रामक हुए तो बुकेले ने तुरत-फुरत इमरजेंसी लगा दी. इसके तहत पुलिस और सेना को बिना किसी वारंट के लोगों को गिरफ्तार करने की छूट मिल गई. कुछ ही वक्त में 70 से 80 हजार लोग अरेस्ट हो गए.
अब सरकार के सामने एक नई समस्या खड़ी हुई कि इतने कैदियों को कहां रखा जाए. गैंग कल्चर की वजह से जेलें पहले से ही भरी हुई थीं. इसी कारण, बुकेले ने एक नई जेल बनाने का फैसला किया, जिसका नाम रखा गया- सेंटर फॉर टैररिज्म कनफाइनमेंट (CECOT).

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









