
लंदन से पाकिस्तान लौटे पूर्व PM नवाज शरीफ, दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर की याचिका
AajTak
लंदन से पाकिस्तान वापस लौटते ही पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने खुद को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है. इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए. उनकी याचिकाओं पर 24 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वदेश लौटते ही दोषसिद्धि के खिलाफ लंबित अपील को बहाल करने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर किए. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद लंदन से लौटे हैं.
नवाज शरीफ ने शनिवार को इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए. पीएमएल-एन के एक वकील ने डॉन अखबार को बताया कि उनकी कानूनी टीम द्वारा इस्लामाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर की जाएगी. इस याचिका पर 24 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है.
जिस फ्लाइट में बैठे पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ, उसी में हुई चोरी, फिर भिड़े लोग- VIDEO
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व पीएम की कानूनी टीम भी जमानत की मांग करते हुए एक याचिका पेश करेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा, शरीफ को उसी दिन जवाबदेही अदालत के सामने भी पेश होना है.
पूर्व प्रधान मंत्री को एवेनफील्ड और अल-अजीजिया मामलों में दोषी ठहराया गया था और तोशाखाना वाहन मामले में घोषित अपराधी घोषित किया गया था, जो इस्लामाबाद कोर्ट के समक्ष लंबित है. वह इन मामलों में जमानत पर थे जब वह 2019 में चिकित्सा आधार पर ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे.
पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ की 4 साल बाद वतन वापसी, लाहौर में बोले- बदला लेने की इच्छा नहीं

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







