
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कट्टरपंथियों का हंगामा, भारत ने ब्रिटेन के राजनयिक को किया तलब
AajTak
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग (High Commission) के सामने हंगामा कर रहे कट्टरपंथियों ने भारत का झंडा नीचे उतार दिया. इस घटना के बाद भारत सरकार ने दिल्ली स्थित ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब कर लिया.
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग (High Commission) के सामने हंगामा कर रहे कट्टरपंथियों ने भारत का झंडा नीचे उतार दिया. इस घटना के बाद भारत सरकार ने दिल्ली स्थित ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब कर लिया.
भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से विरोध दर्ज कराते हुए पूछा गया है कि उच्चायोग के बाहर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा क्यों नहीं प्रदान की गई? सिक्योरिटी की कमी के कारण ही चरमपंथी उच्चायोग के परिसर में प्रवेश कर पाए. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति ब्रिटिश सरकार की उदासीनता स्वीकार करने लायक नहीं है.
समन में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में ब्रिटेन के सबसे सीनियर राजनयिक को समन किया जा रहा है. हम लंदन के उच्चायोग में अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्वों के एक्शन की निंदा करते हैं. ब्रिटिश सरकार को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए कि जब उच्चायोग में इस तरह का काम किया जा रहा था तो सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही क्यों बरती गई? यह सीधे तौर पर वियना कन्वेंशन के नियमों का भी उल्लंघन है.
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार उम्मीद करती है कि ब्रिटिश सरकार तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. हम आशा करते हैं कि उन्हें सजा दी जाएगी और आगे से ब्रिटेन यह कोशिश करेगा कि इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








