
लंदन में एक और भारतीय का मिला शव, महीनेभर में दो छात्रों की मौत, जयशंकर के सामने उठा मुद्दा
AajTak
भारतीय छात्र गुरशमन 14 दिसंबर से लापता था. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तो के साथ नाइट आउट पर गया था और तभी से लापता था. वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में डिजिटल फाइनेंस में एमएससी की पढ़ाई कर रहा था.
ब्रिटेन में बीते हफ्ते से लापता भारतीय छात्र का शव बरामद किया गया है. भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया का शव पूर्वी लंदन के केनरी वार्फ इलाके से बरामद हुआ है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री जयशंकर के समक्ष इस मुद्दे को उठाते हुए हस्तक्षेप की मांग की है.
भारतीय छात्र गुरशमन 14 दिसंबर से लापता था. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तो के साथ नाइट आउट पर गया था और तभी से लापता था. वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में डिजिटल फाइनेंस में एमएससी की पढ़ाई कर रहा था.
यूनाइटेड किंगडन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, फिलहाल भाटिया के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने में लगे हैं. इसके लिए सीसीटीवी वीडियो खंगाले जा रहे हैं, मृतक के फोन की जांच की जा रही है और गवाहों से बातचीत की जा रही है.
बता दें कि बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री जयशंकर को भी इस मामले की जानकारी दी थी और मामले में संदेह जताते हुए हस्तक्षेप की मांग की.
सिरसा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 15 दिसंबर से लापता लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के छात्र जीएस भाटिया की मौत की खबर सुनकर बुरा लगा. इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदना उसके परिवार और दोस्तों के साथ है. वाहेगुरु उसके माता-पिता को यह दुख सहने की ताकत दे.
इस बीच डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने कहा कि गुरशमन की मौत की जांच की जा रही है. हालांकि, उनकी मौत में कुछ संदेास्पद नहीं लगता. लेकिन इसके बारे में पूर्ण जांच के बाद ही पुष्टि की जा सकती है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








