
रूस-US के बीच बढ़ा तनाव... रूसी सांसद बोले- अमेरिका की न्यूक्लियर पनडुब्बियां हमारे निशाने पर
AajTak
रूस के सांसद वोडोलात्सकी ने कहा कि जिन दो अमेरिकी पनडुब्बियों को भेजा गया है, वे पहले से ही हमारे निशाने पर हैं. अब आवश्यकता इस बात की है कि अमेरिका और रूस के बीच एक ठोस समझौता हो, ताकि विश्व युद्ध-III जैसी चर्चाएं बंद हों और पूरी दुनिया शांत हो सके.
अमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग जारी है. रूस के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भेजी गई 2 अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को रोकने के लिए रूस के पास समुद्र में पहले से ही पर्याप्त संख्या में परमाणु पनडुब्बियां मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि इन अमेरिकी पनडुब्बियों को लंबे समय से रूसी नियंत्रण में रखा गया है, इसलिए रूस को इस पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक रूसी संसद ड्यूमा के सदस्य विक्टर वोडोलात्सकी ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि विश्व के महासागरों में रूसी परमाणु पनडुब्बियों की संख्या अमेरिकी पनडुब्बियों से कहीं अधिक है. राष्ट्रपति ट्रंप ने जिन पनडुब्बियों को 'उपयुक्त क्षेत्र'में भेजने का आदेश दिया है, वे पहले से ही हमारी निगरानी में हैं.
बता दें कि ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि उन्होंने रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयानों के बाद अमेरिकी पनडुब्बियों को फिर से तैनात करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि ये कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि अगर ये मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान केवल शब्दों तक सीमित न रहें तो हम तैयार रहें. शब्दों का बहुत महत्व होता है और कई बार ये अनजाने में गंभीर परिणामों की ओर ले जा सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- रूस के पास तैनात होंगी अमेरिका की परमाणु पनडुब्बियां! पुतिन के करीबी की धमकी से भड़के डोनाल्ड ट्रंप'अमेरिकी पनडुब्बियां हमारे निशाने पर' वहीं, वोडोलात्सकी ने कहा कि जिन दो अमेरिकी पनडुब्बियों को भेजा गया है, वे पहले से ही हमारे निशाने पर हैं. अब आवश्यकता इस बात की है कि अमेरिका और रूस के बीच एक ठोस समझौता हो, ताकि विश्व युद्ध-III जैसी चर्चाएं बंद हों और पूरी दुनिया शांत हो सके.
'ट्रंप के बयान को गंभीरता से न लें'
इस बीच रूस इन ग्लोबल अफेयर्स पत्रिका के संपादक फ्योडर लुक्यानोव ने ट्रंप के इस बयान को गंभीरता से न लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ट्रंप भावनात्मक और सहज प्रतिक्रिया देते हैं. अमेरिकी नौसेना इस बयान को देखकर हैरान होगी, यह अभी केवल शब्दों तक सीमित है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








