
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा फैसला, सेना के प्रमुख जनरल को पद से हटाया
AajTak
हैरानी की बात यह है कि साल्यूकोव ने कुछ ही दिन पहले मास्को के रेड स्क्वायर में विक्ट्री डे परेड की अगुवाई की थी, जिसमें वर्तमान रक्षा मंत्री एंड्री बेलोउसॉ भी मौजूद थे. यह परेड नाजी जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी.
यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के ज़मीनी सेना (Land Forces) प्रमुख जनरल ओलेग साल्यूकोव (70) को उनके पद से हटा दिया है. क्रेमलिन की ओर से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.
जनरल साल्यूकोव को पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का डिप्टी नियुक्त किया गया है, जिन्हें पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय से हटाकर रूस की सुरक्षा परिषद का सचिव बना दिया गया था. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब रूस-यूक्रेन युद्ध ने तीन साल पूरे कर लिए हैं और देश के भीतर उच्च सैन्य अधिकारियों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या रूस-यूक्रेन में हो पाएगा समझौता? शांति वार्ता में नहीं शामिल हो रहे पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप
कुछ दिन पहले ही दिखाई दी थी साल्यूकोव की मौजूदगी हैरानी की बात यह है कि साल्यूकोव ने कुछ ही दिन पहले मास्को के रेड स्क्वायर में विक्ट्री डे परेड की अगुवाई की थी, जिसमें वर्तमान रक्षा मंत्री एंड्री बेलोउसॉ भी मौजूद थे. यह परेड नाजी जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी.
पिछले एक साल में कई सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई रूसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले एक साल में दर्जनों रक्षा और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जिनमें से कई ने प्रमुख रक्षा परियोजनाओं से निजी लाभ के लिए पैसे की हेराफेरी की थी. हालांकि, क्रेमलिन ने इन कार्रवाइयों को "सैन्य तख्तापलट या सफाई अभियान" कहे जाने से इनकार किया था.
जनरल साल्यूकोव का कार्यकाल और युद्ध में भूमिका साल्यूकोव 2014 से रूस की ज़मीनी सेना के प्रमुख रहे हैं और उन्होंने सीरिया गृहयुद्ध तथा यूक्रेन संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाई. इससे पहले वे जनरल स्टाफ के डिप्टी चीफ के रूप में चार वर्षों तक सेवा दे चुके थे. इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल बाद पहली बार सीधी शांति वार्ता की संभावना जताई जा रही है, जो इस्तांबुल में हो सकती है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









