
रूस ने माना भारत का लोहा, कहा- इंडिया की विदेश नीति पूरी दुनिया के लिए नजीर
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के संबंध बहुत बहुत मजबूत और स्थाई रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने रूसी समकक्ष सर्गेइ लावरोव से मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.
विदेश मंत्री जयशंकर रूस के पांच दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से मुलाकात की. जयशंकर के इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस के संबंध बहुत बहुत मजबूत और स्थाई रहे हैं. उन्होंने इस दौरान अपने रूसी समकक्ष सर्गेइ लावरोव से मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.
जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार संपर्क में बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे संबंध बहुत मजबूत रहे हैं. मुझे लगता है कि हमारे संबंध बहुत रणनीतिक रहे हैं. इस बार हम छह बार मुलाकात कर चुके हैं और यह हमारी सातवीं बैठक है.
भारत की विदेश नीति दुनिया के लिए उदाहरण
रूस का कहना है कि भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदार हैं. जयशंकर ने क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव को बताया कि रूस आकर हमेशा अच्छा लगता है. मैं आपसे सहमत हूं कि हमारे संबंध बहुत मजबूत और स्थाई रहे हैं. मुझे लगता है कि हम एक विशेष और रणनीतिक साझेदारी की जिम्मेदारी पर खरे उतरे हैं.
इस दौरान रूस ने कहा कि भारत की विदेश नीति सिर्फ रूस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है. बता दें कि जयशंकर ने मंगलवार को रूस के उपप्रधानमंत्री मानतुरोव से बैठक की थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









