
रूस के मखाचकाला में गैस स्टेशन पर विस्फोट, 3 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत, 66 घायल
AajTak
दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर आग लगने से तीन बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई. इसके पहले सामने आई खबर में 12 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि, दक्षिणी रूस के मखाचकाला शहर में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं.
दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर आग लगने से तीन बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई. इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने मंगलवार (15 अगस्त) को क्षेत्रीय आपातकालीन चिकित्सकों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है. हादसे में 66 लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि आग सोमवार रात (14 अप्रैल) दागेस्तानी राजधानी माखचकाला में एक राजमार्ग के किनारे एक ऑटो मरम्मत की दुकान में लगी और विस्फोटों के कारण पास के गैस स्टेशन तक फैल गई.
इसके पहले सामने आई खबर में 12 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि, दक्षिणी रूस के मखाचकाला शहर में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं. "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मखचकाला में ग्लोबस शॉपिंग सेंटर के पास एक कार सर्विस सेंटर में विस्फोट हुआ था.
क्षेत्रीय गवर्नर ने मंगलवार (15 अगस्त) को कहा कि दागेस्तान के दक्षिणी रूसी क्षेत्र में एक गैस स्टेशन में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने टेलीग्राम पर अपने आधिकारिक चैनल में कहा था, "डागेस्टानी डिजास्टर मेडिसिन सेंटर की जानकारी के अनुसार, 0.00 बजे (मॉस्को समय) तक 12 लोग मारे गए, 50 घायल हो गए." हालांकि बाद में मृतकों की संख्या और बढ़ी जो कि 25 तक पहुंच गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









