
रूस-अमेरिका साथ क्या बैठे... इधर जेलेंस्की हुए नाराज और उधर चीन के मन में भी उठने लगे सवाल
AajTak
मंगलवार को रूस और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में वार्ता हुई. ये वार्ता यूक्रेन संकट को खत्म करने और द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के मकसद से हुई. चीन के एक्सपर्ट्स संदेह जता रहे हैं कि वार्ता से दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे.
कई सालों के बाद अमेरिका और रूस में उच्चस्तरीय बातचीत हुई है. दोनों देशों के बीच मंगलवार को यह बातचीत सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई जिसमें यूक्रेन संघर्ष के समाधान और द्विपक्षीय संबंधों में गतिरोध को समाप्त करने पर चर्चा हुई. लेकिन इस वार्ता में यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया जिसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बेहद नाराज हुए. इधर, अमेरिका-रूस की इस वार्ता पर चीन की तरफ से भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं.
अमेरिका और रूस की बैठक लगभग 4.5 घंटे तक चली. वार्ता में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने किया. वार्ता में अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और मध्य पूर्व के लिए विशेष दूत स्टीफन विटकॉफ ने भाग लिया.
बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, अमेरिका और रूस "अपने-अपने राजनयिक मिशनों के संचालन को सामान्य बनाने पर सहमत हुए हैं. दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए एक परामर्श तंत्र बनाने पर भी राजी हुए हैं.
अमेरिकी बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष यूक्रेन में संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए.
वार्ता में नहीं बुलाए गए जेलेंस्की, हुए नाराज
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हो रही चर्चा में यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया जिसे लेकर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की संलिप्तता के बिना युद्ध खत्म करने को लेकर कोई शांति समझौता नहीं हो सकता.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







