
रूसी सेना को 7 मोर्चों पर खदेड़ा, कीव के बाद डोनबास पर कब्जे का प्लान यूक्रेनी सेना ने किया फेल
AajTak
Russia Ukraine War: रूस कीव पर कब्जे का प्लान मानों त्याग चुका है. अब उसकी नजर डोनबास पर है, रूस का दावा है कि उसका लक्ष्य डोनबास इलाके की यूक्रेन से आजादी है.
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर किए गए हमले में अबतक रूस को वह कामयाबी नहीं मिली है, जिसकी उसको उम्मीद थी. कीव पर कब्जे का प्लान अबतक विफल दिख रहा है, जिसके बाद डोनबास इलाके पर पुतिन की सेना ने फोकस किया है. लेकिन यहां भी यूक्रेन की सेना उनको पीछे धकेल रही है.
ताजा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया है कि डोनबास के Donetsk और Luhansk इलाकों (जिनको रूस ने अलग देश घोषित किया था) में सात बार रूसी हमलों को नाकाम करके रूसी फौज को पीछे धकेला गया है. इतना ही नहीं यह भी दावा हुआ है कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेनी सेना ने रूस के 3 टैंक, जो सैन्य वाहन और 2 तोपों, ड्रोनों को नष्ट कर दिया है.
यह भी पढ़ें - Photos: रूसी हमले से खंडहर बना बाजार, खाने-पीने की चीजों के लिए संघर्ष करते लोग
यूक्रेन का दावा है कि 31 मार्च तक रूस के करीब 17 हजार सैनिकों को उसने मार गिराया है. इतना ही नहीं 135 प्लेन, 614 टैंक, 311 तोपों को भी नष्ट करने का दावा किया गया है.
डोनबास पर शिफ्ट किया रूस ने फोकस
बता दें कि यूक्रेन में स्थित डोनबास के इलाकों (Donetsk और Luhansk) को रूस पहले ही अलग देश के रूप में मान्यता दे चुका है, लेकिन अभी यहां संघर्ष जारी है. अमेरिका को लगता है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध और लंबा चल सकता है. पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कीव को जो रूसी सैनिक का काफिला घेर रहा था, उसमें से कुछ फोर्स को अब डोनबास इलाके के पूर्व में भेजा गया है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








