
रूसी लेजर बीम से ब्रिटिश पायलटों की आंखें चौंधिया गई... ब्रिटेन ने कहा- हमारी नजर आप पर, हमारे मिलिट्री ऑप्शन तैयार
AajTak
ब्रिटेन का आरोप है कि रूस के जासूसी जहाज यांतर ने पहली बार लेजर का इस्तेमाल करके ब्रिटिश वायुसेना के पायलटों को उड़ान के दौरान विचलित करने की कोशिश की है. ब्रिटेन ने इसे बहुत खतरनाक हरकत बताया है और कहा है कि हमारी जवाब तैयार है.
रूस के जासूसी जहाज यांतर का ब्रिटिश जल सीमा तक पहुंचना, फिर इस जहाज से ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के विमानों पर लेजर बीम छोड़ना दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बन गया है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा है कि एक रूसी जासूसी जहाज यांतर ने पहली बार UK की जल सीमा के पास अपनी एक्टिविटी पर नजर रख रहे ब्रिटिश वायुसेना के पायलटों को रोकने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया है.
जॉन हीली ने रिपोर्टर्स को बताया कि यांतर के "बहुत खतरनाक" कदम को ब्रिटिश सरकार "बहुत गंभीरता से" ले रही है. उन्होंने आगे कहा कि जहाज स्कॉटलैंड के उत्तर में था और पिछले कुछ हफ़्तों में इस साल दूसरी बार UK की जल सीमा में घुसा था. जासूसी जहाजों द्वारा इस्तेमाल किए गए लेजर बीम इतने शक्तिशाली होते हैं इससे एयरफोर्स के पायलटों की आंखें चौंधिया जाती है. ऐसी स्थिति में हवाई दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.
उन्होंने कहा कि UK जहाज पर नजर रखना जारी रखेगा और "अगर यांतर अपना रास्ता बदलता है तो उसके पास मिलिट्री ऑप्शन तैयार हैं."
जॉन हीली ने कहा, "रूस और पुतिन के लिए मेरा मैसेज यह है, हम आपको देख रहे हैं. हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं. और अगर यांतर इस हफ़्ते दक्षिण की ओर जाता है, तो हम तैयार हैं."
हीली ने कहा कि लेजर की घटना तब हुई जब यांतर का पीछा रॉयल नेवी के एक फ्रिगेट और RAF पोसाइडन P-8 प्लेन "जहाज़ की हर हरकत को ट्रैक करने" के लिए तैनात थे, ऐसा समझा जाता है कि यह घटना पिछले दो हफ़्तों के अंदर हुई है.
डाउनिंग स्ट्रीट में एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा कि उन्होंने रॉयल नेवी के एंगेजमेंट के नियमों को बदल दिया है ताकि वह यांतर का और करीब से पीछा कर सके.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







