
रियलिटी शो में चहल का नाम रट रहीं धनश्री, खेल रहीं विक्टिम कार्ड? अहाना कुमरा ने खोली पोल
AajTak
अहाना कुमारा ने धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच टूटे रिश्ते पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी नहीं है. अहाना ने रिवील किया क्या धनश्री शो 'राइज एंड फॉल' में बार-बार चहल की बात कर विक्टिम कार्ड खेल रही हैं.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल से एक्ट्रेस अहाना कुमारा बाहर हो चुकी हैं. शो में उनकी कई मौकों पर धनश्री वर्मा संग बातचीत हुई थी. एक इंटरव्यू में अहाना ने बताया क्या धनश्री शो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग टूटी अपनी शादी पर बात कर विक्टिम कार्ड खेल रही हैं? जानें अहाना ने इसका क्या जवाब दिया.
अहाना ने धनश्री पर किया कमेंट
धनश्री को अक्सर शो में अपने तलाक और चहल संग बिखरे रिश्ते पर बात करते देखा गया. इस पर कमेंट करते हुए अहाना ने कहा कि उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ पर बात करने का शौक नहीं है. उन्होंने शायद ही शो में कभी धनश्री से उनकी शादी पर कोई सवाल किया होगा. चहल संग उनका रिश्ता क्यों टूटा था, क्या हुआ था उनके बीच, ये सब जानने का उन्हें कोई शौक नहीं था. इसमें उन्हें कोई इंटरेस्ट नहीं था.
जूम से बातचीत में अहाना ने कहा, धनश्री की शादी किससे हुई? कितने समय तक चली? तलाक कब हुआ? क्या हुआ? मैंने इन बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन धनश्री ने सब कुछ कहा. इससे पता चलता है कि वो कौन हैं और इस प्लेटफॉर्म को किस चीज के लिए इस्तेमाल कर रही हैं.
क्या धनश्री ने खेला विक्टिम कार्ड?
अहाना ने कहा- धनश्री ने अपनी पर्सनल लाइफ पर शो में काफी बात की है. वो बोलती ही चली गईं. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ये सब जानबूझकर किया होगा, शायद वो महिला होने के नाते बस कुछ शेयर करना चाहती थीं. लेकिन एक समय के बाद इस मुद्दे में मेरा इंटरेस्ट खत्म हो गया था. मेरे साथ दिक्कत ये है कि मैं डिस्कनेक्ट कर लेती हूं. मुझे पसंद नहीं कोई विक्टिम कार्ड खेले, बार-बार एक ही चीज दोहराना मुझे अच्छा नहीं लगता. हमने सब सुन लिया, ठीक है, अब आगे बढ़ते हैं. खेल की बात करते हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











