
राहुल महाजन का कमाल, स्मार्ट जोड़ी में होने वाले ससुर से मिलवाया! देखें VIDEO
AajTak
राहुल महाजन हाल ही में वाइफ नतालिया संग स्मार्ट जोड़ी के मंच पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने काफी एंटरटेन किया. राहुल और नतालिया ने साल 2018 में शादी की थी. नतालिया ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं.
बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. बिग बॉस से ही उन्हें लोकप्रियता मिली. राहुल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ काफी कंट्रोवर्शियल भी रही है. मगर अब राहुल महाजन पहले से काफी ज्यादा बदले हुए नजर आते हैं. वे इस बार भी बिग बॉस 14 में जब आए थे तो अपनी अपीयरेंस से उन्होंने लोगों के चेहरों पर हंसी ला दी थी. एक्टर का ह्यूमर देख सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते थे. हाल ही में राहुल महाजन शो समार्ट जोड़ी में नजर आए हैं. इसमें वे फैंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












