
रमजान में अल-अक्सा मस्जिद में नमाजियों पर हमला, भड़के इस्लामिक देश, सऊदी-तुर्की भी हुए खफा
AajTak
रमजान के महीने में मुसलमानों के लिए पवित्र अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस के हमले की सऊदी अरब ने कड़ी निंदा की है. सऊदी अरब का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है. मिस्र और जॉर्डन ने भी नमाजियों पर इजरायली पुलिस के हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में मुसलमानों के लिए पवित्र यरूसलम की अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस ने नमाजियों पर हमला किया है. इसे लेकर सऊदी अरब ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तरह की घटनाएं शांति के प्रयासों को कमजोर करती हैं. मंत्रालय ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और मानदंडों का उल्लंघन है.
सउदी अरब की आधिकारिक प्रेस एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने अल-अक्सा मस्जिद में 'इजरायली सेना के कब्जे के प्रयास, नमाजियों पर हमले और कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने' की कड़ी निंदा की है.
एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में हमले और उस पर धावा बोलकर कब्जा करने की कृत्यों की कड़ी निंदा करता है.
बयान में कहा गया, 'ये घटनाएं शांति प्रयासों को कमजोर करती हैं जो फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान के लिए किए जा रहे हैं. इस तरह के हमले धार्मिक पवित्रता के संबंध में अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और मानदंडों का उल्लंघन करते हैं.'
इस्लामिक देश तुर्की ने की कड़ी निंदा
तुर्की ने कहा है कि रमजान के दौरान मुस्लिमों पर हमला, स्थल की पवित्रता का उल्लंघन करता है और यह अस्वीकार्य है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









