
यूरेनियम खरीदते चीन के 3 नागरिक अरेस्ट, रूस के रास्ते ले जाने की थी प्लानिंग
AajTak
जॉर्जिया में भारी मात्रा में यूरेनियम मौजूद है. इसी वजह से यहां न्यूक्लियर मैटीरियल्स की ब्लैक मार्केटिंग होती है. 2019 में दो लोगों को 28 लाख डॉलर के यूरेनियम-238 की हैंडलिंग और बिक्री के लिए गिरफ्तार किया था.
जॉर्जिया में चीन के तीन नागरिकों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है. चीन के इन नागरिकों को अवैध रूप से यूरेनियम खरीदने के आरोप में अरेस्ट किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में ये लोग अवैध रूप से दो किलोग्राम यूरेनियम खरीदने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी कीमत 3.3 करोड़ रुपेय के आसपास बताई गई.
आरोप है कि ये लोग यूरेनियम को अवैध रूप से रूस के रास्ते चीन ले जाने की फिराक में थे. लेकिन जॉर्जिया की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने इन्हें अरेस्ट कर लिया. इन तीनों चीनी नागरिकों पर जॉर्जिया के परमाणु मैटीरियल्स से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है. इन तीनों को दस साल तक की सजा हो सकती है.
बता दें कि जॉर्जिया परमाणु मैटीरियल्स की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है. इससे पहले जुलाई 2025 में जॉर्जिया और तुर्की के कुछ नागरिकों को रेडियोक्टिव पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था. दरअसल यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने के लिए किया जाता है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








