
'यूक्रेन युद्ध विराम पर सहमत हो गया, उम्मीद है राष्ट्रपति पुतिन भी...', बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच पिछले महीने ओवल ऑफिस में हुई बैठक में कहासुनी हो गई थी और ज़ेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना ही वॉशिंगटन से चले गए थे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस, अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा तैयार की गई युद्ध विराम योजना पर सहमत होगा और रूस के साथ अमेरिका की बैठक होगी. पत्रकारों को दिए गए बयान में ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में वापस बुलाएंगे.
पिछले महीने ओवल ऑफिस की बैठक में दोनों नेताओं के बीच टकराव हुआ था और ज़ेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर किए बिना वॉशिंगटन से चले गए थे.
ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तीन साल से चल रहे युद्ध में पूर्ण विराम लगाया जा सकेगा. मैं इस हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करूंगा.
'यह बहुत अच्छा होगा...'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यूक्रेन युद्ध विराम पर सहमत हो गया है. अब हमें रूस जाना है और उम्मीद है कि राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन भी इस पर सहमत होंगे. शहरों में लोग मारे जा रहे हैं, शहरों में विस्फोट हो रहे हैं. हम चाहते हैं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए, यह पूर्ण युद्ध विराम है. यूक्रेन इस पर सहमत हो गया है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा. युद्ध विराम बहुत महत्वपूर्ण है. अगर हम रूस से ऐसा करवा पाते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा."

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









