
यूक्रेन पर भारत के स्टैंड की रूस ने की तारीफ, जानें दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच क्या हुई बात
AajTak
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे. फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद से यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उन्होंने शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की.
यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच भारत आ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की. बैठक में रूसी विदेश मंत्री ने भारत-रूस की दोस्ती का हवाला देते हुए ऐतिहासिक संबंध का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भी हमारे संबंध मजबूत बने रहे. पुतिन ने पीएम मोदी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं. रूस ने यूक्रेन पर भारत के रुख की सराहना करते हुए कहा कि भारत यूक्रेन के मुद्दे को एकतरफा नहीं देख रहा है.
'भारत मसलों को बातचीत से सुलझाने का पक्षधर'
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध कई क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं. हमारी मुलाकात उस वक्त हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय हालात मुश्किल बने हुए हैं. भारत हमेशा मसलों को बातचीत और कूटनीति से हल करने के पक्ष में रहा है. जयशंकर ने कहा कि लगातार संपर्क में रहना ही दोनों देखों के हित में है. यह वर्ष हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.
अमेरिका ने रूस को लेकर भारत को दी चेतावनी
वहीं दो दिन के भारत दौरे पर आए अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रूस पर लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले देशों को भी गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका नहीं चाहेगा कि भारत के ऊर्जा और दूसरी चीजों के आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़े.
दलीप सिंह ने कहा कि भारत को इस बात की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए कि अगर चीन ने कभी LAC पर उल्लंघन किया तो रूस उसके बचाव में आएगा. यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू करने के बाद रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को तय करने में दलीप सिंह की अहम भूमिका बताई जा रही है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








