
यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर रोक हटाएगा US, सुरक्षा सहायता भी होगी बहाल
AajTak
यूक्रेन ने रूस के साथ जंग में तत्काल 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की है.
मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद US ने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर लगी रोक हटाने और सुरक्षा सहायता फिर से शुरू करने का फैसला किया है. रॉयटर्स ने इस बात की जानकारी दी है. इस बीच, यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध में तत्काल 30 दिन के संघर्ष विराम को स्वीकार करने पर सहमति जताई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अब वह इस प्रस्ताव को रूस के समक्ष रखेंगे.
रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति चाहते थे कि यह जंग कल ही खत्म हो जाए. इसलिए, हमें उम्मीद है कि रूस जल्द से जल्द 'हां' में उत्तर देगा, जिससे हम इस के दूसरे चरण में पहुंच सकें."
नोवल ऑफिस की नोकझोंक के बाद पहली मुलाकात
अमेरिका ने यह अहम फैसला तब लिया, जब मंगलवार को यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के साथ जंग खत्म करने की दिशा में एक रास्ता खोजने के लिए जेद्दा में अपनी वार्ता शुरू की. पिछले महीने ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली बातचीत है.
यूक्रेन के लिए यह राहत राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की द्वारा यह उम्मीद जताए जाने के एक दिन बाद आई है कि जेद्दा में होने वाली वार्ता के व्यावहारिक नतीजे सामने आएंगे और कीव की स्थिति पूरी तरह से रचनात्मक होगी. ज़ेलेंस्की का मानना है कि वार्ता यूक्रेन-अमेरिका संबंधों में जान फूंकेगी.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









