
यूक्रेन की फर्स्ट लेडी रूसी सैनिकों की पत्नियों पर भड़की, कहा- वे रेप के लिए उकसा रहीं
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने युद्ध के दौरान यौन हिंसा से निपटने को लेकर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कहा कि यौन हिंसा किसी के ऊपर प्रभुत्व जताने का सबसे क्रूर और वहशियाना तरीका है. इस तरह की हिंसा की पीड़िताओं के लिए युद्ध के दौरान गवाही देना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि उस दौरान कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता.
यूक्रेन वॉर के बीच देश की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का ने रूसी सैनिकों की पत्नियों को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना ने कहा है कि रूसी सैनिक रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. रूसी सैनिकों की पत्नियां ही उन्हें यूक्रेन की महिलाओं का रेप करने के लिए उकसा रही हैं.
ओलेना ने युद्ध के दौरान यौन हिंसा से निपटने को लेकर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कहा कि यौन हिंसा किसी के ऊपर प्रभुत्व जताने का सबसे क्रूर और वहशियाना तरीका है. इस तरह की हिंसा की पीड़िताओं के लिए युद्ध के दौरान गवाही देना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि उस दौरान कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता.
रूसी सैनिकों की पत्नियों पर भड़कीं ओलेना
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना का दावा है कि दोनों देशों के बीच लगभग नौ महीनों से चल रहे युद्ध के दौरान रेप रूसी सैनिकों का एक नया हथियार बन गया है, जिसका वह सिस्टेमैटिक तरीक से इस्तेमाल कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, यह एक अलग तरह का तरीका है, जिसका इस्तेमाल रूस की सेनाएं हथियार के तौर पर कर रही हैं. वे खुले तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. हमने देखा है कि रूस के सैनिक इसे लेकर बहुत ओपन है. वे अपने परिवार के लोगों से इसके बारे में फोन पर बात करते हैं. हमें रूसी सैनिकों की फोन रिकॉर्डिंग से इसका पता चला है.
जेलेंस्का का आरोप है कि वास्तव में रूस के सैनिकों की पत्नियां उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करती हैं. वे कहती हैं कि जाओ, यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









