
'यूक्रेन की जंग खत्म करने में ट्रंप की मदद करे भारत', अमेरिकी सीनेटर का बड़ा बयान
AajTak
ग्राहम ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लिखा, 'मैं अपने भारतीय दोस्तों से कहता आया हूं, अमेरिका-भारत संबंधों को सुधारने के लिए सबसे अहम चीजों में से एक है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप को इस खूनी संघर्ष को खत्म करने में मदद करें.' ग्राहम ने कहा कि भारत रूस से सस्ते तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जो 'पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन' देता है.
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद के लिए अपने 'प्रभाव' का इस्तेमाल करे. यह बयान उस वक्त आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ घंटे पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की. ग्राहम ने कहा कि यह कदम वॉशिंगटन और दिल्ली के रिश्तों को बेहतर बनाने में 'महत्वपूर्ण' साबित होगा.
उन्होंने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लिखा, 'मैं अपने भारतीय दोस्तों से कहता आया हूं, अमेरिका-भारत संबंधों को सुधारने के लिए सबसे अहम चीजों में से एक है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप को इस खूनी संघर्ष को खत्म करने में मदद करें.' ग्राहम ने कहा कि भारत रूस से सस्ते तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जो 'पुतिन की युद्ध मशीन को ईंधन' देता है.
'अपने प्रभाव का समझदारी से इस्तेमाल करेगा भारत'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हालिया फोन कॉल में पुतिन को यूक्रेन युद्ध को न्यायपूर्ण, सम्मानजनक और हमेशा के लिए खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया होगा. मैं हमेशा मानता हूं कि इस मामले में भारत का प्रभाव है, और उम्मीद है कि वह इसे समझदारी से इस्तेमाल करेगा.'
पीएम मोदी ने की पुतिन से बात
ग्राहम पीएम मोदी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई.' शुक्रवार को हुई फोन वार्ता के दौरान पुतिन ने मोदी को यूक्रेन से जुड़े ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








