
'युद्ध नहीं रुका तो यूक्रेन को दूंगा टोमाहॉक मिसाइल...', डोनाल्ड ट्रंप की पुतिन को धमकी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में युद्ध बंद नहीं करते तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टोमाहॉक मिसाइल दे सकता है. ट्रंप ने यह बयान एयरफ़ोर्स वन पर इजरायल जाते समय पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध खत्म नहीं करते हैं तो वे यूक्रेन को लंबी दूरी की टोमाहॉक मिसाइल दे सकते हैं. ट्रंप ने यह बात एयर फोर्स वन विमान में इजरायल जाते समय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.
राष्ट्रपति बताया कि उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत हुई थी, जिसमें हथियारों की मांग की गई थी, जिसमें टोमाहॉक मिसाइल भी शामिल थी. ट्रंप ने कहा, 'वे टोमाहॉक चाहते हैं. यह एक बड़ा कदम है. अब मैं पुतिन से कह सकता हूं कि अगर युद्ध नहीं रुका तो हम ऐसा कर सकते हैं.'
यह बयान दिखाता है कि ट्रंप पुतिन पर दबाव बनाने के लिए यूक्रेन को बेहतर हथियार देने की धमकी का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि युद्ध खत्म हो सके.
यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइल मिलने के क्या है मायने?
यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइल मिलने का मतलब है कि अब वह रूस के अंदर बहुत दूर तक के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकेगा. ये मिसाइलें 2500 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं, यानी यूक्रेन मॉस्को तक को निशाना बना सकता है.
इससे यूक्रेन रूस के कमांड सेंटर, सैन्य ट्रेनिंग बेस और सप्लाई चेन पर हमला कर सकेगा. रूस को अपनी हवाई रक्षा को और भी ज्यादा फैलाना होगा, जिससे उसकी सुरक्षा कमजोर हो जाएगी.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









