
युद्ध के बीच इजरायल के लिए रवाना हुए भारतीय, लाखों की सैलरी पर करेंगे यह काम
AajTak
भारत और इजरायल के बीच हुए एक समझौते के तहत भारतीय कामगारों का पहला जत्था इजरायल रवाना हो गया है. हमास से जंग छिड़ने के बाद इजरायल ने गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक के श्रमिकों के परमिट को रद्द कर दिया है. इससे इजरायल में श्रमिकों की कमी हो गई है.
हमास और इजरायल में जारी जंग के बीच मंगलवार को भारतीय कामगारों का एक जत्था इजरायल के लिए रवाना हो गया है. भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन के मुताबिक, इस जत्थे में 60 से ज्यादा भारतीय हैं. नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि इजरायल जाने वाले भारतीय श्रमिकों के पहले बैच को रवाना करने से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इजरायल ने पिछले साल भारत और अन्य देशों से हजारों श्रमिकों की भर्ती करने की घोषणा की थी. हमास से जारी युद्ध के कारण इजरायल ने हजारों फिलिस्तीनी कामगारों पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में इजरायल में कामगारों की कमी हो गई. दिसंबर 2023 में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान भारतीय श्रमिकों को इजरायल भेजने का आह्वान किया था.
नाओर गिलोन ने लिखा है, "G2G समझौते के तहत इजरायल जाने वाले 60 से ज्यादा भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह NSDC INDIA सहित कई लोगों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. मुझे यकीन है कि ये वर्कर भारत और इजरायल के लोगों के बीच जुड़ाव को और मजबूत बनाएंगे
दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए साल 2018 में भारत और इजरायल के बीच गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट यानी G2G समझौता किया गया था.
NSDC INDIA पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत वित्त मंत्रालय द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है और भारतीय श्रमिकों को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करती है. हालांकि, दूसरे देशों में काम करने वाले भारतीय विदेश मंत्रालय की निगरानी में रहते हैं. लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है.
Today we had a farewell event from the first batch of 60+ Indian construction workers going to Israel under the G2G agreement. This is an outcome of hard work of many, including @NSDCINDIA. I’m sure that the workers become ‘ambassadors’ of the great P2P relations between 🇮🇳🇮🇱. pic.twitter.com/S94OQz4BTG

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







