
'यह एक मास्टरक्लास, दुनिया के लीडर्स सीखें...' ट्रंप से PM मोदी की बातचीत के अंदाज का मुरीद हुआ अमेरिकी पत्रकार
AajTak
मोदी से मुलाकात के पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को 'टैरिफ किंग' और 'टैरिफ का बड़ा उल्लंघनकर्ता' कहा था. लेकिन मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर 'उत्साहित' हैं. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा अब भी वहां की मीडिया की सुर्खियों में है. अमेरिकी मीडिया ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी के अंदाज की सराहना करते हुए इसे 'दुनिया के अन्य नेताओं के लिए एक मास्टरक्लास' कहा.
ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका की यात्रा की है. मोदी से मुलाकात के पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को 'टैरिफ किंग' और 'टैरिफ का बड़ा उल्लंघनकर्ता' कहा था. लेकिन मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर 'उत्साहित' हैं. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक महान नेता हैं. हम भारत और अमेरिका के लिए कुछ शानदार व्यापार समझौते करेंगे.'
दोनों नेताओं की बैठक से पहले ट्रंप ने रिसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी. लेकिन बैठक के दौरान मोदी ने इस द्विपक्षीय बैठक को एक अवसर में बदल दिया. दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, अमेरिका और भारत ने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, निर्माण और प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौते किए.
क्या बोल रहा अमेरिकी मीडिया
CNN के सीनियर पत्रकार विल रिप्ले ने प्रधानमंत्री मोदी की ट्रंप के साथ बातचीत के तरीके के बारे में कहा, 'अब हमें यह साफ तौर पर दिख रहा है, पहले जापान के प्रधानमंत्री ईशिबा की ट्रंप के साथ सकारात्मक बैठक और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की बैठक - यह अन्य नेताओं के लिए एक मास्टरक्लास है, यह दिखाने के लिए कि ट्रंप के साथ बातचीत में कैसे कदम रखा जाए.'
यह भी पढ़ें: एक और एक ग्यारह... PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की केमिस्ट्री ने दिलाई पुराने दिनों की याद

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







