
मोसाद-CIA की प्लानिंग, कतर की मध्यस्थता... 100 बंधकों के लिए हमास की ये शर्त मान सकता है इजरायल!
AajTak
इजरायल चाहता है कि उसके सभी 100 महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाए. हालांकि, शुरुआती तौर पर यह संख्या कम हो सकती है. हमास ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह 70 महिलाओं और बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार है. दूसरी ओर इजरायल से रिहा होने वाली फिलिस्तीनी महिलाओं और युवाओं की संख्या 120 तक हो सकती है.
इजरायल और हमास बंधकों की रिहाई को लेकर समझौते के करीब हैं. माना जा रहा है कि सब कुछ सही रहा तो इजरायल से 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए ज्यादातर बच्चों और महिलाओं को हमास मुक्त कर सकता है. माना जा रहा है कि कुछ ही दिन में इस डील को लेकर ऐलान हो सकता है.
वॉशिंगटन पोस्ट ने इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अगर अंतिम विवरण सुलझा लिया जाता है तो कुछ ही दिनों में समझौते की घोषणा की जा सकती है. संवेदनशील विषय पर चर्चा करने के लिए नाम न छापने की शर्त पर इजरायली अधिकारी ने सोमवार को बताया, डील की सामान्य रूपरेखा समझ में आ गई है. अस्थायी समझौते में इजरायली महिलाओं और बच्चों को रिहा करने की अपील की है. इसके बदले इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी महिलाओं और युवाओं को भी रिहा किया जाएगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल चाहता है कि उसके सभी 100 महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाए. हालांकि, शुरुआती तौर पर यह संख्या कम हो सकती है. हमास ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह 70 महिलाओं और बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार है. दूसरी ओर इजरायल से रिहा होने वाली फिलिस्तीनी महिलाओं और युवाओं की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक अरब अधिकारी ने पिछले हफ्ते बताया था कि जेल में कम से कम 120 ऐसे लोग हैं. इजरायली अधिकारी ने बताया कि बंधकों और कैदियों की अदला-बदली के साथ-साथ शायद पांच दिनों का सीजफायर होगा. यह युद्धविराम इजरायली बंदियों को सुरक्षित यात्रा की अनुमति देगा. इजरायली अधिकारी ने बताया कि यह गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों को अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता की अनुमति भी दे सकता है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता की कोशिश करने के लिए उनकी तारीफ भी की. व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि सभी बंधकों को बिना किसी देरी के रिहा किया जाना चाहिए.
अमेरिकी अधिकारी यह जानते हैं कि हमास के खात्मे तक इजरायल अपने ऑपरेशन को बंद करने के लिए तैयार नहीं होगी. लेकिन बंधक समझौते और सीजफायर से युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय हंगामे को कम किया जा सकता है.
इजरायल इस बात की पुष्टि चाहता है कि उसके बंदी बनाए गए लोगों, जिनमें से प्रत्येक की पहचान नाम से की गई है, को रिहा किया जाए, क्योंकि वह इसके बदले में फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली कर रहा है. वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया उन बातों में एक है, जिनपर अभी हमास और इजरायल के बीच बातचीत चल रही है.
हमास के साथ इजरायल की बातचीत अप्रत्यक्ष रूप से कतर के माध्यम से चल रही है. कतर में ही हमास के राजनीतिक नेतृत्व ने शरण ले रखी है. कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी ने दोहा में मध्यस्थता की पेशकश की थी. इसके अगले दिन उन्होंने अमेरिकी CIA निदेशक विलियम जे. बर्न्स और इजरायली खुफिया एजेंसी के चीफ डेविड बार्निया से मुलाकात की थी और बंधक रिहाई पर बातचीत की थी.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









