
मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ऋषि सुनक, लगाए 'जय सियाराम' के नारे, देखें PHOTOS
AajTak
मोरारी बापू की रामकथा सुनने पहुंचे ऋषि सुनक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरारी बापू की रामकथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि वो यहां प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि हिंदू के रूप में शामिल हुए हैं.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए. मोरारी बापू की रामकथा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रही है. ऋषि सुनक ने इस दौरान मोरारी बापू की व्यासपीठ पर 'जय सियाराम' का नारा लगाते हुए पुष्पांजलि भी अर्पित की.
यहां मोरारी बापू की रामकथा सुनने पहुंचे ऋषि सुनक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरारी बापू की रामकथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि वो यहां प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि हिंदू के रूप में शामिल हुए हैं.
ऋषि सुनक ने क्या-क्या कहां?
सुनक ने कहा, 'मेरे लिए आस्था बहुत निजी मामला है. ये मेरे जीवन के हर पहलू में मेरा मार्गदर्शन करती है. प्रधानमंत्री बनना बड़ा सम्मान है, लेकिन ये कोई आसान काम नहीं है. हमें कठिन फैसले लेने पड़ते हैं. और हमारा विश्वास मुझे अपने देश के लिए सबसे बेहतर करने के लिए साहस और शक्ति देता है.'
उन्होंने कहा, 'जब मैं चांसलर था, तब 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली पर दीये जलाना अद्भुत और विशेष क्षण था. मुझे गर्व है कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरी टेबल पर भगवान गणेश की सुनहरी मूर्ति है.'
सुनक ने कहा कि मुझे ब्रिटिश होने और हिंदू होने पर गर्व है. इस दौरान उन्होंने साउथ हैम्पटन में बीते अपने बचपन को भी याद किया और बताया कि वो पड़ोस में ही बने मंदिर में अपने भाई-बहनों के साथ अक्सर जाया करते थे. और अपने परिवार के साथ हवन, पूजा, आरती में शामिल होते थे और प्रसाद बांटते थे.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








