
मोबाइल से खेलने पर मां ने डांटा, 8 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
AajTak
नवसारी में मां की डांट से नाराज आठ साल की बच्ची ने खौफनाक कदम उठा लिया. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची मां के साथ नाना के घर छुट्टियां बिताने गई थी. इस दौरान वहां बच्ची मोबाइल से खेल रही थी. यह देखकर मां ने उसे डांट दिया. इसके बाद बच्ची ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.
गुजरात के नवसारी में आठ साल की बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली शना मुरी राजकोट से चिखली अपनी मां के साथ खुंध गांव में नाना के घर छुट्टियां बिताने आई थी. इससे परिवार में सभी लोग खुश थे. सभी लोग छुट्टियों में मस्ती भी कर रहे थे. इसी दौरान शना पूरे दिन मोबाइल से खेलते रहती थी.
मां ने डांट, तो बच्ची ने लगा ली फांसी
इससे उसकी मां काफी परेशान रहती थी. इसी बीच मां ने शना को डांट दिया. इसके बाद बच्ची गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से मां और नाना-नानी का रो-रो कर बुरा हाल है.
इससे पहले इंदौर में एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक छात्रा के परिजनों ने नारियल पानी बेचने वाले एक शख्स पर परेशान करने का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना था कि आते-जाते वह शख्स बेटी से छेड़खानी करता था.
आरोपी बेचता था सड़क पर नारियल पानी

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












