
मोदी सरकार के अल्टीमेटम के बाद कनाडा के दर्जनों राजनयिकों ने छोड़ा भारत, ट्रूडो ने कहां भेजा?
AajTak
भारत ने कनाडा से कहा था कि वो भारत में अपने राजनयिकों की संख्या को कम कर ले. इसके लिए 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया था. अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिकों को भारत से बाहर बुला लिया है.
कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिकों को भारत से बाहर भेज दिया है. शुक्रवार को सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई राजनयिक दिल्ली छोड़कर या तो कुआलालंपुर या सिंगापुर चले गए हैं. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच गुरुवार को भारत ने सख्त लहजे में कहा था कि दोनों देशों में एक-दूसरे के राजनयिकों की संख्या बराबर होनी चाहिए. भारत ने कनाडा को अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था.
कनाडा के टेलीविजन नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने की जानकारी दी है. सीटीवी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत सरकार ने कनाडा से कहा है कि वो भारत में अपने राजनयिकों की संख्या कम कर उतनी कर दे जितनी कनाडा में भारतीय राजनयिक हैं.
रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि भारत ने कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है लेकिन लेकिन सीटीवी न्यूज ने जिन सूत्रों से बात की, उनका कहना है कि दोनों देश अपने-अपने देशों में बराबर राजनयिक चाहते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत में काम करने वाले अधिकांश कनाडाई राजनयिकों को दिल्ली के बाहर कुआलालंपुर या सिंगापुर ले जाया गया है.'
कनाडा के राजनयिक और कांसुलर संबंधों की देखरेख करने वाले विभाग ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने इससे पहले कहा था कि भारत में उनके राजनयिकों को धमकियां मिल रही हैं.
विभाग ने कहा था, 'कुछ राजनयिकों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर धमकियां मिली हैं. हम भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का आकलन कर रहे हैं. इसलिए हमने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए भारत में कर्मचारियों की उपस्थिति को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








