
'मोदी ने भारत में अविश्वसनीय काम किए', प्रधानमंत्री के मुरीद हुए जेपी मॉर्गन के CEO, जमकर की तारीफ
AajTak
जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत में हो रहे विकास कार्यों के लिए पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने नौकरशाही सुधारों को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों पर प्रकाश डाला.
विश्व प्रसिद्ध और दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. डिमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधारों को आगे बढ़ाकर, समावेशी वित्तीय कार्यक्रमों के माध्यम से 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर भारत में "अविश्वसनीय काम" किया है.
न्यूयॉर्क का इकोनॉमिक क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में डिमन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में अविश्वसनीय काम किए हैं. उन्होंने कहा, 'उनके पास एक अविश्वसनीय शिक्षा प्रणाली, अविश्वसनीय बुनियादी ढांचा (Infrastructure) है, वह पूरे देश को ऊपर की तरफ ले जा रहे हैं, यह इसलिए हो रहा है क्योंकि यह एक आदमी उतना ही सख्त है...मैं सोचता हूं कि बदलाव लाने के लिए आपको सख्त होना होगा. आप जानते हैं कि वह नौकरशाही के कुछ हिस्सों में बदलाव ला रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के लिए आई 'अच्छी खबर', जेपी मॉर्गन ने ग्लोबल इंडेक्स के लिए बताया काबिल!
अमेरिका में भी मोदी की तरह सख्ती करने की जरूरत
उन्होंने हाल के दिनों में मोदी द्वारा किए गए सुधारों की भी तारीफ भी की. डिमन ने कहा, "उन्होंने यह अविश्वसनीय ट्रेंड शुरू कर दिया है कि कि हर नागरिक को हाथ या आंख की पुतली या उंगली से पहचाना जाता है. उन्होंने 700 मिलियन (70 करोड़) लोगों के लिए बैंक खाते खोले. उनके पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हो रहे हैं." उन्होंने पुरानी नौकरशाही प्रणाली में बदलाव के लिए मोदी को सख्त बताते हुए कहा, 'हमें यहां (अमेरिका में) भी इस सख्ती की थोड़ी जरूरत है.'
मोदी ने कर प्रणाली में किए सुधार

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








