
मोजतबा की इतनी चर्चा लेकिन तीन भाई और... जानिए प्रोफेशन और ईरान में किन घरानों में हुई हैं शादियां
AajTak
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे देश के सियासी और धार्मिक हलकों में काफी प्रभावशाली माने जाते हैं. इनमें सबसे बड़े बेटे मुस्तफा से लेकर सबसे छोटे मीसम तक, सभी अलग-अलग भूमिकाओं में हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई, 28 फरवरी 2026 US-इज़रायल के जॉइंट एयरस्ट्राइक में मार दिए गए थे. उनकी मौत से ईरान में शोक की लहर दौड़ गई और दुनिया भर में उनके परिवार के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई, जिन्हें उन्होंने ज़्यादातर लोगों की नज़रों से दूर रखा था.
अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. जानकारी सामने आई है कि मोजतबा भी दुश्मन के हमले से घायल हैं. उनके शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई हैं.
मोजतबा को भले ही ईरान की कमान मिल गई हो लेकिन अयातुल्लाह अली खामेनेई के कुल चार बेटे हैं, जो मुल्क में अलग-अलग जिम्मदारियां संभालते हैं.
ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे देश की राजनीति और धार्मिक व्यवस्था में बड़ा स्थान रखते हैं. वे देश के पॉलिटिकल और धार्मिक हलकों में काफी असरदार हैं.
मुस्तफा खामेनेई अली खामेनेई के सबसे छोटे बेटे हैं. उनकी शादी जाने-माने ईरानी फिलॉसफर अज़ीज़ुल्लाह खोशवग़्त की बेटी से हुई है. उन्होंने ईरान-इराक युद्ध में हिस्सा लिया था.
मोजतबा खामेनेई दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं, जो एक मिड-रैंकिंग मौलवी हैं और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से उनके मज़बूत रिश्ते हैं. उनके बारे में अक्सर उनके पिता के संभावित वारिस के तौर पर अंदाज़ा लगाया जाता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








